सरकार बनाम न.पा.अध्यक्ष के मुकदमे में बिना बताए हाई कोर्ट में उपस्थित रहने के आरोप में निलंबित है अनिल गुप्ता

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयो पर लगा साजिश रचने का आरोप

सभासदों ने अनिल व.शकील के खिलाफ थाने मे दिया नामजद तहरीर

भ्रष्टाचार के आरोप में न.पा. अध्यक्ष का पावर सीज होने के बाद से गर्म है सिसवा की सियाशत

महराजगंज जिले की सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल का पॉवर सीज होने के बाद से ही सिसवा की सियाशत गर्म है

हर रोज कुछ न कुछ नया कांड हो ही जा रहा है अधिकारीयो को बिन बताए नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल बनाम सरकार के मुकदमे में पम्प अटेंडेंट अनिल गुप्ता के निलंबन का मामला ठंडा भी नही पड़ा कि पम्प अटेंडेंट पर दूसरा कांड करने का आरोप लग गया

इस बार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिल गुप्ता व. उसके शागिर्द मो.शकील काजी हाउस मोहर्रिर द्वारा कर्मचारियों को उकसाकर सभासदों को पिटवाने का आरोप लगा है पीड़ित सभासदों ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

न.पा. के पम्प अटेंडेंट अनिल गुप्ता का विवादों से है पुराना नाता

सिसवा नगर पालिका में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पम्प अटेंडेंट के पद पर तैनात अनिल कुमार गुप्ता का विवादों से पुराना नाता है

इसके पहले प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी के आरोप में जेल की हवा खा चुका अनिल गुप्ता अब नई कहानी गढ़के सिसवा नगर पालिका के कर्मचारियों और सभासदों में विवाद करा दिया इस प्रकार लिखित आरोप लगाते हुए सभासदों ने थाने में तहरीर दी है।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!