महराजगंज : लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे जनपद के छठी बार के सांसद व भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी लगातार चुनावी चौपाल के दौरान गांव – गांव जाकर अपने विकास की रणनीति जनता के बीच सांझा कर रहे है.

वही फरेंदा विधानसभा सभा के पिपरा, राजमंदिर, जिगिनिहा,धरइचा,पंडित हरैया और मैनहवा गांव मे आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत सरकार के केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से विकास करने का बल मिला.
आप सब के आशीर्वाद से महाराजगंज का मस्तक ऊंचा किया.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरे देश में विकास की धारा प्रवाहित की इससे महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के हर कोने मे विकास दिख रहा है. विकास ही हमारी पार्टी की पूंजी है. गांव-गांव का विकास और हर नागरिक का सम्मान हमारे प्रधानमन्त्री की प्राथमिकता में है.

वही केंद्र व प्रदेश की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा गांव ,गरीब ,किसान के साथ सभी वर्गों को समुचित लाभ मिले इसको लेकर हमारे प्रधानमंत्री लगातार चिंतन करते रहते हैं.

इस अवसर पर पूर्व बिधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक शिवेन्द्र सिंह चौधरी,वृजेश श्रीवास्तव, नागेश्वर रौनियार,रामकुमार जायसवाल, राहुल सिंह, प्रदीप पाण्डेय, मधुर सिंह, अरुण राय,घनश्याम सिंह, विक्कू सिंह, जितेंद्र सोलंकी, सर्वेश्वर दूबे,राधेरमण दूबे, प्रदीप सिंह, नीरज गौड, राजाराम साहनी, बलराम साहनी, बसंत कुमार, भुवर, बालमुकुन्द,उन्हे दूबे, विवेका पाण्डेय, ओमप्रकाश त्रिपाठी, शैलेश राय मौजूद रहे.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!