महराजगंज : सोनौली कोतवाली थानाक्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी, साले और अपने सरहज पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया है घटना की जानकारी प्राप्त होती ही तत्काल मौके पर पुलिस ने पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया और आरोपित युवक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा कैथवलिया उर्फ़ बरगदही में अपने ससुराल आए कोल्हूई थानाक्षेत्र के बभनी निवासी अनुराग अग्रहरी ने अपनी पत्नी की विदाई न होने पर अपने साले रामदास ( 28 ) समेत दो महिलाएं जिनमें उसकी सरहज और पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

सनकी पति की आक्रमकता देख रिश्तेदारों व घर के अन्य सदस्यों ने युवक के हाथ से घायलों को कड़ी मसक्कत के बाद बचाते हुए आरोपी को दबोच लिया और इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

0Shares
error: Content is protected !!