महराजगंज : निचलौल थानाक्षेत्र में एक कलयुगी माँ ने आपने ही दो मासूम बेटियों को धारदार चाकू से काटकर मार डाला. मासूम बच्चों पर चाकू से हमला करने के बाद माँ ने भी अपने हाथ की नश काटकर आत्महत्या का प्रयास किया.

https://youtu.be/m-5wdEkQ9eQ?si=imgUdr8aHa6NrDVp

जानकारी के मुताबिक़ निचलौल थानाक्षेत्र के ग्रामसभा घोड़हवा में एक कलयुगी माँ साक्षी पत्नी अमन उम्र करीब 34 ने अपने दो मासूम बेटियों अपेक्षा 8 वर्ष व आरोही 3 वर्ष को धारदार चाकू में काटकर कर मार डाला. बच्चों को चाकुओं से मारने के बाद माँ साक्षी ने भी चाकू से अपने हाथ का नश काटकर आत्महत्या का प्रयास किया है.

वही घटना की सुगबुगाहट सुन आस – पड़ोस के लोग जुट गए व रिश्तेदारों द्वारा घटनास्थल पर पहुँच कर घायल महिला व मृतक बच्चियों को आनन – फानन में जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया जहाँ चिकित्सकों ने मासूम बच्चियो की मौत की पुष्टि करते हुए पीएम के लिए भेज दिया वही गम्भीर रूप से घायल महिला को साक्षी को बीआरडी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया.

वही लोगों के बीच हो रही चर्चा के मुताबिक महिला के द्वारा लिखी गई सुसाइड नोट भी वायरल हो रही है. वही परिवार में पति समेत महिला के सास – ससुर पंजाब रहते है.

0Shares
error: Content is protected !!