#महराजगंज : भारत – नेपाल की अंतराष्ट्रीय सीमा पर एसपी सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने जाँच के दौरान ड्रग माफियाओं की कमर तोड़ दी है. लगातार अंतराष्ट्रीय बॉर्डर पर सघन जाँच के दौरान आज सोनौली पुलिस व एसएसबी की टीम ने तीन जगहों से ड्रग तस्करों पर पैनी नज़र रखते हुए उन्हें धर दबोचा.

सुबह होते ही जाँच के दौरान एक नेपाली ड्रग तस्कर के कब्ज़े से 10 किलो चरस बरामद किया गया वही दोपहर में 71 किलोग्राम और फिर सूरज ढलते ही करीब 40 किलोग्राम चरस बरामद किया गया.

सुबह एक अभियुक्त के साथ पकड़ा गया 10 किलो चरस

एसएसबी की इंटेलिजेंस व सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह मय फ़ोर्स के साथ अंतराष्ट्रीय बॉर्डर पर जाँच के दौरान एक नेपाली तस्कर के कब्ज़े करीब 10 किलोग्राम चरस बरामद किया गया. ड्रग की खेप पकड़ते हुए पुलिस ने ड्रग तस्कर को जेल भेज दिया.

दोपहर होते ही सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगी 50 करोड़ की खेप

वही दोपहर होते ही भारत – नेपाल की अंतराष्ट्रीय सीमा पर सोनौली पुलिस व एसएसबी की इंटेलिजेंस टीम ne जाँच के दौरान नेपाल से भारत मे प्रवेश कर रही लग्ज़री वाहन ( स्कोर्पियो ) की जाँच की. इस दौरान एसएसबी की इंटेलिजेंस टीम व डॉग स्क्वाड की मदद से चार पहिया वाहन की तलासी ली गई जहाँ चार पहिया वाहन में डॉग स्क्वाड संदिग्ध जगह मंडराने लगा. डॉग स्क्वाड को एक जगह चार पहिया वाहन में मंडराता देख एसएसबी व पुलिस की संयुक टीम ने सघन तलासी की जहाँ से 71 किलोग्राम चरस बरामद किया गया. उक्त ड्रग के बड़े खेप के साथ बिहार राज्य के दो पुरुष व दो महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

सूरज ढलते ही तीसरी खेप हुई बरामद

वही अंतराष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त रूप से चल रही ताबड़तोड़ तलासी के दौरान 3 ड्रग तस्करों के कब्जे से करीब 38 किलोग्राम चरस बरामद किया गया. पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने पकड़े गए करीब 8 ड्रग तस्करो से पूछताछ में जुट गई.

सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त रूप से की जा रही सघन तलासी के दौरान क़रीब 1.19 क्विंटल चरस के साथ करीब 8 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. उक्त 1.19 क्विंटल चरस की अंतराष्ट्रीय बाज़ार में करीब 1 अरब कीमत बताई जा रही है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!