:- जून 2022 में ही जिले के सांसद पंकज चौधरी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय पत्र के माध्यम से कराया था अवगत

:- अपने ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल से जिले के सांसद पंकज चौधरी ने कराया था अवगत

:- टेम्परेरी क्लास सुरु करने के लिए जेल रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहले से चिन्हित है कमरे

:- जहा बनता है केंद्रीय विद्यालय वहा पहले ही टेम्परेरी सुरु हो जाती है पढ़ाई

महराजगंज : जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग तेज हो गई है छात्र नेताओ ने इसके लिए मोर्चा खोल दिया है. नगर के जवाहर लाल नेहरू स्मारक पी0 जी0 कॉलेज गेट पर छात्रों ने केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है.

ऐसे में जब हमारी टीम ने केंद्रीय विद्यालय के बारे में जानकारी इकट्ठा करना शुरू की तो हमे वर्ष 2022 के जून महीने का लेटर हाथ लगा.

जनपद में केंद्रीय विद्यालय खोलने की जानकारी व बधाई देते हुए भारत सरकार केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री “पंकज चौधरी”

जिसमे जिले के सांसद और भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी गई है.

लेकिन इसकी प्रगति पर अगर जोर डाले तो तब से अब तक कुछ नही हुआ इसकी चाल कछुए से भी धीमी है. लेकिन सूत्रों की अगर माने तो देश भर में एक साथ खुलने वाले सभी केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास एक साथ होगा.

उसमे महराजगंज प्रमुख रहेगा क्योंकि गोरखपुर मंडल के सभी जिलों में केंद्रीय विद्यालय पहले ही खुल गए जिसमे गोरखपुर और देवरिया में एक से अधिक केंद्रीय विद्यालय संचालित है केवल महराजगंज ही एक ऐसा जिला है जहा केंद्रीय विद्यालय नही है.

error: Content is protected !!