maharajganj pran pratishtha

महराजगंज : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जनपद के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आज जनपद के प्रत्येक मुख्य चौराहा पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तरह-तरह के कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जय श्री राम के नारों से जनपद का पूरा वातावरण गूंज रहा है।

22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के माध्यम से नव्य भव्य श्री राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। हर उम्र के लोग जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं एवं कार्यक्रम में उपस्थित होकर भजन-कीर्तन का आनंद लेने के साथ ही राम भक्ति में लीन हैं।

ये भी पढ़ें – Ayodhya Ram Mandir Updates : अयोध्या के साथ ही महराजगंज भी हुआ राम मय

महराजगंज जिले के हनुमानगढ़ी चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर को सजाया गया है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने एसपी सोमेंद्र मीणा के साथ चौक मंदिर में उपस्थित होकर अयोध्या में राम मन्दिर को लेकर हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को मन्दिर के पूजारियों एवं भक्तगण के साथ लाइव देखा।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!