maharajganj news

महराजगंज : कारसेवकों के लिए धन्यवाद यात्रा लेकर निकले राम जन्म भूमि आन्दोलन के महानायक प्रवीण भाई तोगड़िया ने अपने भाषण से कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। प्रवीण तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए जैसे ही मंच पर चढ़ें वहां का वातावरण जय श्री राम के नारे से गूँज उठा। UPTV संवाददाता को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि मै सिर्फ और सिर्फ हिन्दुओं का नेता हूँ और जो हिन्दू नहीं हैं उनसे मेरा कोई सम्बन्ध नहीं। उन्होंने आगे कहा कि कारसेवकों पर गोली चलाने वाले मुलायम सिंह यादव को पदम् पुरस्कार दिया जाना दुःखद.

अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के माध्यम से राम मन्दिर का उद्घाटन होगा। राम मंदिर को लेकर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर सभी हिन्दुओं के लिए हर्ष एवं आनंद का विषय है और हिन्दू  हरसंभव सनातन धर्म की रक्षा में प्रयासरत रहेगा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि निश्चित रूप से उस चुनाव में हिन्दुओं की विजय होगी।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!