maharajganj news

महराजगंज: आम जनमानस के खोये हुए 101 मोबाइल फोन को सर्विलांस टीम द्वारा बरामद कर उनके स्वामियों को सुपूर्द कर दिया गया। जिसे पाकर उनके चेहरों पर ख़ुशी की लगर दौड़ गयी।

आपको बता दें पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा आमजनमानस के खोये हुए मोबाइलों के संबंध में पुलिस कार्यालय/समस्त थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर सर्विलांस सेल को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में सर्विलांस सेल टीम द्वारा छानबीन करते हुए 101 विभिन्न कम्पनियों के मल्टी मीडिया एन्ड्राईड मोबाइल हैन्डसेटों को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर उद्घाटन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट, 20 जनवरी से अयोध्या में वाहनों पर प्रतिबंध

बरामद किए गए मोबाइल सेटों की कुल क़ीमत लगभग 15,07,352 रुपये हैं। बरामद मोबाइल फोनों को पुलिस अधीक्षक द्वारा आज पुलिस कार्यालय के सभागार में उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। खोये हुए मोबाइल को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवं इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

0Shares
error: Content is protected !!