maharajganj somendra meena news

महराजगंज : पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के द्वारा सदर कोतवाली के मेस, निर्माणाधीन आरक्षी बैरक,मालखाना,शौचालय, भोजनालय, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी के साथ ही थाना पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना परिसर में निर्माणाधीन कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें : महराजगंज: जिलाधिकारी ने चिउरहां स्थित गौशाला की किया औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने थाना के जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज शिकायतों एवं निस्तारित किए गए शिकायतों के बारे में जानकारी लिया और साथ ही जो शिकायत भी लंबित हैं उनके समाधान के बारे में बात किया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, मेनू के मुताबिक़ खान-पान, शस्त्रों की नियमित सफाई, लावारिस एवं जब्त वाहनों का निस्तारण का जायजा लिया।

महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के दिशा-निर्देश दिए।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!