UP POLICE RECRUITMENT 2023

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती कि तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी। कई वर्षों से उत्तर पुलिस भर्ती की राह देखने वाले युवाओं की प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हाल ही में आरक्षी नागरिक पुलिस पद के लिए 60,244 पदों की अधिसूचना को जारी कर दिया है। यह अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती होगी। कुल पदों में से 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है , जो 12000 से अधिक है।

इसे भी पढ़ें – जाने माने युट्यूबर मनीष कश्यप की रिहाई के बाद बिहार में जोरदार इंट्री, राजनीति मे जमा सकते है कदम

उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस-2023 की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई सारणी से प्राप्त करें –

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 27 दिसंबर 2023 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024
आवेदन में संशोधन की तिथि 18 जनवरी 2024
संभावित परीक्षा तिथि 11 फरवरी 2024
शैक्षिक योग्यता 10+2
उम्र सीमा पुरुष के लिए 

न्यूनतम – 18

अधिकतम – 22

महिला के लिए 

न्यूनतम – 18

अधिकतम – 25

इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2023 से की जायेगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा पुरुष के लिए – 25 मिनट में 4.8 किम्मी.

महिला के लिए – 14 मिनट में 2.4 किमी.

शारीरिक कद पुरुष के लिए – 168 सेंटीमीटर

महिला के लिए -152 सेंटीमीटर

कुल पद 60,244

Gen-24102

OBC-16244

EWS-6024

SC-12650

ST-1204

महिला – 12651

पद का नाम आरक्षी नागरिक पुलिस

You missed

error: Content is protected !!