MAHARAJGANJ

महराजगंज: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक 6 वर्षीय बालिका के गायब होने की मिली सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद मीडिया सेल की तत्प्रता और क्षेत्राधिकारी नौतनवां की कुशल मार्ग दर्शन में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए पुलिस ने सिर्फ 1 घण्टे में बच्ची को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें :ग्राम प्रधान ने कराया अपने ही बेटों के नाम पर मजदूरी का भुगतान, जिलाधिकारी से शिकायत

आपको बता दे जनपद महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरहवां की रहने वाली 6 वर्ष की बच्ची अचानक लापता हो गयी। जिसके तलाश में ग्रामीणों द्वारा बच्ची के गायब होने की सूचना X (ट्विटर) पर डाल दी जिसके बाद सोशल मीडिया सेल ने तत्परता दिखाते हुए मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित थाने को सूचित कर दिया। जिसके बाद मीडिया सेल व क्षेत्राधिकारी नौतनवां द्वारा महज 60 मिनट में ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया और परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें : बिना डॉक्टर के चल रहा था जिले का नामी अल्ट्रासाउंड सेंटर,अब डॉक्टर विहीन हॉस्पिटलों की खैर नही,अनियमितता पर डीएम सख्त

 

0Shares
error: Content is protected !!