महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मुजरी बाजार में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में ज्वेलरी देखने के बहाने दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
जिसके बाद पुलिस को मिली सूचना व सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पुलिस चोरों की छानबीन में जुट गयी थी।
जिसके बाद थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व मे घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोर 1.आशिफ अली पुत्र शहजान अली 2.अरबाज अली पुत्र शहजान अली निवासीगण मोहल्ला भादी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर वार्ड न0 21 अब्बूबकर नगर थाना कोतवाली जनपद देवरिया को चोरी के माल व घटना मे प्रयुक्त की गयी मोटर साईकिल न0 UP52AR1628 के साथ गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें बीते 9 दिसम्बर को दुकान मालिक कमलेश पुलिस को सूचना दी कि उसके ज्वैलरी की दुकान से एक व्यक्ति द्वारा अंगुठी व लाकेट दिखाने को बुलाकर चांदी का अंगुठी माँगा जिसका दाम 450 रूपया था।
ये भी पढ़ें :जम्मू-कश्मीर के अनुच्छेद 370 व 35A पर राजनीति हमेशा के लिए खत्म
जिसको अभियुक्तो द्वारा खरीद लिया गया और जाते समय दुकान से (सोने) झाली के डिब्बा को चुरा लिया और चला गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुस्तैद हो गयी।
आज मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उपरोक्त घटना सें सम्बंधित अभियुक्त फिर किसी घटना को अन्जाम देने के लिए परतावल सें बनरहवा पुल की तरफ आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें :UPP की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, जल्द शुरू हो रही भर्तियां
उपरोक्त मुखबिर की सूचना व निशान देही पर थानाध्यक्ष पनियरा व एसओजी,स्वाट की संयुक्त टीम के कुशल प्रयास से मुकदमा उपरोक्त मे सीसीटीवी फुटेज ,इलेक्ट्रानिक व वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर शिनाख्त करते हुए 1.आशिफ अली पुत्र शहजान अली 2.अरबाज अली पुत्र शहजान अली को बनरहवा पुल के पास से चोरी के समान व चोरी मे प्रयुक्त मोटर साईकिल न0 UP52AR1628 के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने उन्होंने बताया कि हम दोनो सगे भाई हैं। जौनपुर से देवरिया में आकर किराये के मकान में कमरा लेकर रहते हैं हम लोग दूर-दूर तक घूम कर पत्थर का नग बनाकर बेचते हैं।
इसी के दौरान हम लोग पनियरा आये थे। जहाँ मुजरी में एक दुकानदार को दुकान में अकेला देख कर जेवरात खरीदने के बहाने दुकान पर आय़े औऱ चोरी सें झाली/टप्स का डिब्बा जिसमें तीन जोड़ी टप्स था । लेकर भाग गये ।
राह चलते एक व्यक्ति को बीस हजार में टप्स को बेच दिया औऱ आधा-आधा पैसा दोनो भाई ने बाट लिया । शेष ज्वैलरी बेचने व अन्य घटना को अंजाम देने के लिए पनियरा की तरफ आय़े थे किन्तु पकड़े गये।
हम लोगो ने अन्य जनपदो में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसकी न आज तक शिकायत हुई औऱ न कभी पकड़े गये।
इस दौरान गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से 06 हजार रुपये नगदी, दो अदद टप्स एवं एक अदद मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है।

