upp

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस में 62624 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु कर दी है।जिसमे कांस्टेबल के लिए 52699 पदों के लिए दिसम्बर के लास्ट में या जनवरी में शुरू कर दी जायेगीं।

आपको बता दें लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुनहरा अवसर दिया है।

uptvsamachar

उत्तर प्रदेश सरकार ने बोर्ड के परीक्षा केंद्रों का चयन लगभग पूरा कर लिया है। चयन के कड़े मापदंडों के कारण यह प्रक्रिया देर से शुरू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : मायावती ने घोषित किया अपना उत्तराधिकारी,आकाश आनंद के ऊपर होगी बसपा की जिम्मेदारी

मिली जानकारी के अनुसारप्रदेश सरकार ने कांस्टेबल के 52699 पदों के साथ जेल वार्डर के 2833, पुलिस सब इंस्पेक्टर के 2469, पुलिस रेडियो ऑपरेटर के 2430, लिपिक संवर्ग के 545, कंप्यूटर ऑपरेटर के 872, कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 तथा कुशल खिलाड़ी कोटे से 521 पदों पर भर्ती का दायित्व पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को सौंपा है।

ये भी पढ़ें :जम्मू-कश्मीर के अनुच्छेद 370 व 35A पर राजनीति हमेशा के लिए खत्म

यूपी पुलिस में एसआई व कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

यूपीपी कांस्टेबल भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास और 23 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। वहीं यूपी पुलिस एसआई पदों के लिए मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

एसआई पद के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा 28 वर्ष रह सकती है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जारी कर सकता है।

You missed

error: Content is protected !!