#महराजगंज : भिटौली थानाक्षेत्र के धर्मपुर के समीप भैसा पुल के पास निजी बस, पिकअप और मोटरसाईकिल के बीच हुई टक्कर में  कोचिंग सेंटर के समीप खड़े प्रिंस ( 18 ) समेत तीनो घायलों की मौत हो गई.

 

पढ़िए पूरी घटना , कैसे तीन घरो का बुझा चिराग 

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर की तरफ से आ रही निजी बस , पिकअप में ज़ोरदार भिड़ंत हो गया इसी दौरान घटना स्थल के समीप एक कोचिंग सेंटर के पास खड़े एक मोटरसाइकिल पर सवार दो छात्र भी बस – पिकअप के बीच पीस गए.

ये भी पढें :  बस, पिकअप और बाइक के बीच भीषण टक्कर, एक की मौत, दो घायल, गोरखपुर रेफर

वही दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भिटौली थाने की भारी पुलिस बल मौके पर पहुँची. घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र परतावल सीएचसी भेजा जहाँ एक बाइक सवार प्रिंस ( 18 ) निवाशी सेमरा राजा की मृत्यु की पुष्टि हुई वही पिकअप चालक प्रेमसागर समेत मृतक का साथी दुर्गेश गंभीर रूप से घायल था जिसका प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहाँ दोनों घायलों की स्थिति नाज़ुक बनी थी.

वही बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से घायलों का उपचार उच्च डॉक्टरों की देख – रेख में चल रहा था किँतु स्थिति नाज़ुक होने के कारण शाम होते – होते दोनों घायल पिकअप चालक प्रेमसागर व दुर्गेश ने दम तोड़ दिया.

0Shares
error: Content is protected !!