महराजगंज : ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भरवलिया के समीप खेत की जुताई करने जा रहे किसान का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गया, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक़ ठूठीबारी थानाक्षेत्र के भरवलिया के समीप खेत की जुताई करने जा रहे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया. ट्रैक्टर पलटने से चालक अजय पुत्र रामायण निवाशी ठूठीबारी टोला सड़कहवा की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटनास्थल पर परिजनों के पहुँचते ही कोहराम मच गया साथ ही परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है.

वही सड़क के किनारे हुई घटना को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई व तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया.

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुँची ठूठीबारी थानाध्यक्ष कंचन राय मय फ़ोर्स पहुँच ट्रैक्टर चालक के शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज अग्रिम कार्यवाही में जुट गई.

0Shares
error: Content is protected !!