महराजगंज : सिंदुरिया में दो दिन पूर्व स्थानीय चौराहे पर एक ग्राहक सेवा केंद्र से चोरी कर भाग रहे आरोपित को सिंदुरिया के व्यापारियों में पकड़ कर पहले पैसे बरामद किए फिर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में सिंदुरिया पुलिस ने न सिर्फ आरोपित को दो दिनों तक थाने पर बिठाए रही बल्कि शनिवार को उसकी कहीं और से गिरफ्तारी दिखाकर वाह वाही भी लूट रहीं है । हालांकि दूसरी ओर सिंदुरिया चौराहे पर व्यापारियों में पुलिस की इस कार्य प्रणाली पर असंतोष की भावना है।

व्यापारियों द्वारा पकड़े गए चोर का वीडियो वायरल

वीडियो झूठा या थानाध्यक्ष की कहानी झूठी

22 सेकेंड के वायरल वीडियो में कुछ व्यापारी चोर से पैसे निकलवा रहे हैं जिसमे साफ देखा जा सकता है चोर धीरे धीरे पैसा निकाल रहा है लेकिन सिंदुरिया थानाध्यक्ष की बात ही निराली है वो पुलिस मीडिया ग्रुप में भेजे गए प्रेस नोट में अलग ही कहानी गढ़ रही है मैडम के मुताबिक अभियुक्त हरिहरपुर पोखरे के पास से पकड़ा गया है लेकिन पुलिस की यह कहानी प्रत्यक्षदर्शियों के गले नही उतर रही है।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!