महराजगंज : कोल्हुई थाना क्षेत्र ग्राम सभा शिकारगढ़ के समीप छात्रों को कॉलेज ले जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क से सटे गड्ढे में गिर गई, बस में सवार करीब 20 छात्र बाल – बाल बचे.

जानकारी के मुताबिक कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्रामसभा शिकारगढ़ के समीप निजी कॉलेज में छात्रों को ले जा रही कॉलेज की बस दूसरी वाहन को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई जिससे सड़क के किनारे गड्ढे कॉलेज की बस पलट गई. बस में कॉलेज के करीब 20 छात्र मौजूद थे. बस पलटने पर उक्त ग्रामसभा के लोग व राहगीरों की मदद से सभी छात्रों को बस से बाहर सुरक्षित निकाला गया. बस में सवार छात्रो के साथ कोई हताहत नही हुई सभी छात्र व बस चालक सुरक्षित है.

0Shares
error: Content is protected !!