महराजगंज : जनपद में तैनात चर्चित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह का बुधवार की शाम तबादला हो गया. प्रथम बार महराजगंज जनपद में बीएसए पद पर तैनात आशीष कुमार सिंह को शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ से किया गया सम्बंध.

बीते दिन बुधवार को बीएसए आशीष कुमार सिंह का राज्यपाल की स्वीकृति पर तबादला हो गया. ज्ञात हो कि बीएसए आशीष कुमार सिंह को प्रथम बार महराजगंज जनपद में बीएसए का मिला था चार्ज. शासन के अनुरूप संयुक्त सचिव महेंद्र कुमार भारती ने पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव स किया तबादला.

पत्र के मुताबिक उत्तर प्रदेश शैक्षिक ( सामान्य शिक्षा सँवर्ग ) सेवा समूह – ‘ख’ के अधिकारी व महराजगंज जनपद में तैनात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह को उनके वर्तमान पद व जनपद से तत्काल प्रभाव से हटाते हुए शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ से राज्यपाल के निर्देश पर सम्बंध किया गया.

0Shares
error: Content is protected !!