कुशीनगर में बीते दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में भीषण आग लग गई. इस आग में चार बच्चियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 अन्य लोगों के झुलसने के चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं दूसरी तरफ इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जाताया, साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की.

वहीं घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मची गई. मरने वालों में चार बच्चियां रुकई 6 वर्ष अमीना 4 वर्ष, आयशा 2 वर्ष, खतीजा 02 माह और उनकी मां फातिमा पत्नी शेख मोहम्मद शामिल हैं.

वहीं एक बहन कुलशुम 8 और दादा शफीद (70) दादी मोतीरानी (62) की हालत गंभीर बनी हुई है. उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों की भीड़ जुट गई है, और राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

0Shares
error: Content is protected !!