महराजगंज: नेपाल की पहाड़ो पर हो रही बारिश और यहाँ से होकर निकलने वाली नदियों ने भारतीय क्षेत्रों में तबाही मचाना शुरु कर दिया है ।

नेपाल के पहाड़ों में हुई जोरदार बारिश से महराजगंज जिले के महाव नाले पर बना तटबंध आज देवघट्टी गांव के सामने पूर्वी छोर पर करीब बीस मीटर तक टूट गया जिसके बाद सैकड़ो एकड़ खेत जलमग्न हो गये । तटबंध टूटने के कारण एकाएक हंगामा मच गया।

सिचाई विभाग व जिला प्रशासन इस बांध की मरम्मत के लिए प्रतिवर्ष करोडो रुपये खर्च करता है लेकिन हर साल महाव नाला टूट जाता है । इस साल भी करोड़ो रुपये शिल्ट सफाई के नाम पर खर्च किया गया है बावजूद इसके ये तटबंध एक बार फिर टूट गया ।

आपको बता दे कि नेपाल में कल से हो रही लगातार बारिश से नेपाल से निकलने वाली महाव नाले का तटबंध एक बार फिर टूट गया । हर साल इस आपदा की वजह से यहां के किसान खेती नही कर पाते है । कभी कभी तो तटबंध के टूटने के बाद से बाढ का पानी आस पास के गांवो के अन्दर तक घुस जाता है जिसके बाद लोग घर छोडकर सुरक्षित स्थान पर अपना डेरा जमाना शुरू कर देते हैं । आज शाम एक बार फिर लगभग 20 मीटर महाव टूट गया जिससे चार गांव पूरी तरह से प्रभावित हो गए है । तटबंध टूटने से एकाएक हड़कंप मच गया वही जिला प्रशासन अब टूटे हुए तटबंध को जल्द मरम्मत की बात कह रही है ।
0Shares

You missed

error: Content is protected !!