महराजगंज : जनपद नौतनवा थाना एवं सोनौली कोतवाली परिसर में गुरुवार को मीट कारोबारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि “पीपल फॉर एनिमल्स पब्लिक पॉलिसी फाउंडेशन” की सुरभि त्रिपाठी ने सभी मांस कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें : महराजगंज : भाजपा नेता पर मकान कब्जा करने का आरोप, नेता ने बताया आरोप निराधार, मामला न्यायालय में है विचाराधीन

साथ ही सुरभि त्रिपाठी ने कहा कि मांस कारोबारी आए दिन मुर्गियों को बाइक पर उल्टा बांध कर लटका देते हैं और धड़ल्ले से बाइक चलाते रहते हैं। ऐसे ही जानवरों के साथ भी किया जाता है, जो कहीं ना कहीं पशु क्रूरता अधिनियम का साफ तौर पर उल्लंघन है. उन्होंने सभी मांस कारोबारियों को जागरूक करते हुए कहा कि नियमों का पालन कर अपने कारोबार को स्वतंत्रता पूर्वक कर सकते हैं. खुले में मांस बिल्कुल ना बेंचे.

मांस व्यापारियों के साथ बैठक करती “पीपल फॉर एनिमल्स पब्लिक पॉलिसी फाउंडेशन” की सुरभि त्रिपाठी

वहीं नौतनवा एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा ने मांस कारोबारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह नगरपालिका में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर ही दुकान का संचालन करें. दुकान जहां भी संचालित हो उसे ढक कर ही रखें, खुले में मांस बिल्कुल ना बेंचे. अन्यथा खाद्य सुरक्षा एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें : स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों ने मरीजों को दिया निःशुल्क परामर्श, क्षेत्र में इस बीमारी के बढ़ रहे मरीज-

बैठक में इस दौरान मुख्य रूप से सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र शर्मा, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार गिरी, ईओ सुनील कुमार सरोज, सोनौली ईओ राजनाथ यादव, सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता समेत नसरुल्लाह अंसारी, अतीक कुरेशी, रईस अहमद कुरेशी, शाह आलम कुरेशी, छोटन कुरैशी, बबलू कुरैशी, लड्डन कुरैशी, अशरफ कुरेशी, मोनू कुरैशी, खलील खान, परवेज कुरेशी, अब्दुल लतीफ, दानिश कुरेशी, अरमान कुरेशी, महमूद आलम, वसीउल्लाह कुरैसी, शाहनाज कुरैशी, सलीम अंसारी, अलीहसन कुरैशी समेत बड़ी संख्या में मांस व्यापारी मौजूद रहे.

You missed

error: Content is protected !!