महराजगंज : बीती रात करीब 11:30 बजे गोरखपुर से महराजगंज को आ रही रोडवेज बस कोतवाली थानाक्षेत्र के गौनरिया ग्रामसभा के पास अनियंत्रित होकर पुल से टकराते हुए हाईटेंशन 11 हजार बोल्ट के पोल से टकरा गई. पोल से टकराते ही 11 हजार बोल्टेज की हाईटेंशन बिजली की तार रोडवेज बस के ऊपर गिरी जिससे बस में करंट दौड़ गई. बस में सवार यात्रियों को करंट के झटके लगते ही चीख पुकार मच गई.

गोरखपुर से महराजगंज जिला मुख्यालय को आ रही थी सोनौली डिपो

चीख – पुकार सुनते ही ग्रामीण पहुचे किंतु बस में करंट का प्रवाह होने के कारण ग्रामीणों ने बिजली विभाग से बिजली कटवाई जिसके पश्चात ग्रामीण द्वारा घायल यात्रियों का रेस्क्यू किया गया. बस में लगभग 50 यात्री सवार थे जिनमें 24 यात्री घायल हुए बाकी को हल्की चोट आई . घटना की जानकारी होते ही भारी पुलिस बल रेस्क्यू बचाव कार्य मे जुट गई. कई यात्रियों को गम्भीर चोट आई साथ ही सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया.

 

यात्रियों का रेस्क्यू करते पुलिस कर्मी व स्वास्थ्य कर्मी

डीएम – एसपी ने घटनास्थल का किया जायज़ा

बस पलटने के सूचना पाते ही डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने घटनास्थल का जायजा लिया.

घटनास्थल का जायजा लेने पहुँचे डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी डॉ. कौस्तुभ

तेज रफ़्तार के कारण हुआ हादसा

घटना का मुख्य ड्राइवर का तेज रफ़्तार में बस चलाते हुए मोड़ना व रास्ते की जानकारी न होना बताया जा रहा है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!