अपनी मेहनत लगन से चर्चाओं में रहने वाले सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम कल देर रात सड़को पर निकले, कई बाजारों व चौक चौराहों का निरीक्षण किया.

महराजगंज : कड़ाके की ठंड में जहां एक तरफ कोई बेवजह घर से निकलना नहीं चाह रहा, वही समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका शायद दुनिया में कोई नहीं, या फिर कुछ ऐसे भी राहगीर हैं जो साधन या अन्य कारणों से ठंड का सामना करते हैं. वहीँ दूसरी ओर जिम्मेदार पदों पर आसीन लोग भी कहीं न कहीं अपनी जिम्मेदारियां निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते.

इसी में एक सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम भी हैं जो इसी जिले में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं, समाज सेवा का इनका लगाव भी कहीं न कहीं बाहर निकल ही आता है.

असहाय व जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण करते एसडीएम मो. जसीम

बीते शुक्रवार की देर रात मोहम्मद जसीम महराजगंज के कई नगर पंचायतों का निरीक्षण करने निकले जहां कई असहाय लोग ठंड में काँपते नजर आए जिन्हें इन्होंने कम्बल आदि खाद्य सामग्रियों का वितरण किया. खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को रैन बसेरे का शरण लेने की बात कही.

 

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद करने पहुँचे एसडीएम

इनके इस समाज सेवा की भावना को देखते हुए लोगों ने इनकी काम की सराहना की है.

You missed

error: Content is protected !!