महराजगंज : सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मिठौरा जंगल गांव के पास नहर से सिल्ट सफ़ाई के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई. दस दिनों के भीतर लगातार दो अज्ञात शव मिलने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है. बरामद शव के बाजू पर अमरजीत व जय करणी माता का टैटू गुदा हुआ है.

शव मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है मामले की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ पहुच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है शव की पहचान करने के लिए मृतक का हुलिया बता कर पुलिस लोगो से अपील कर रही है कि इस हुलिया का व्यक्ति अगर कहि मिलता है तो इसकी सूचना पुलिस को तत्काल दे.

रविवार को सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के मिठौरा जंगल के पास नहर की सिल्ट सफ़ाई के दौरान अज्ञात व्यक्ति का बरामद हुआ शव.

0Shares
error: Content is protected !!