महराजगंज : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्र में आज 399 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होगा. 399 जोड़े आज साथ – जीने मरने की कसमें खाएंगे. कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सप्ताह भर से तैयारियां की जा रही थी.

विवाह कार्यक्रम में मौजूद वर-वधु के परिजन व रिश्तेदार

सदर विधानसभा क्षेत्र

सदर, घुघली व मिठौरा ब्लॉक के साथ संबंधित निकायों के कुल 109 जोड़ों का विवाह विकास भवन परिसर में संपन्न कराया जाएगा.

विकास भवन परिसर में मंत्रोच्चारण करते आचार्य कृष्णानंद त्रिपाठी

पनियरा विधानसभा क्षेत्र

परतावल ब्लॉक परिसर में पनियरा व परतावल के 51 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होगा.

नौतनवां विधानसभा क्षेत्र

नौतनवां ब्लॉक परिसर में लक्ष्मीपुर, नौतनवां के 85 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होगा.

फरेंदा विधानसभा क्षेत्र

धानी ब्लॉक परिसर में धानी, बृजमनगंज तथा फरेंदा के 74 जोड़ों का विवाह संपन्न होगा.

सिसवा विधानसभा क्षेत्र

निचलौल ब्लॉक परिसर में सिसवां व निचलौल ब्लॉक समेत निकाय के 80 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा.

विभिन्न रीति – रिवाजों से संपन्न हो रहा विवाह

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी इन नोडल अधिकारियों के कन्धों पर

सदर विधानसभा के लिए खंड विकास अधिकारी डॉ सुशांत सिंह बने नोडल अधिकारी
पनियरा विधानसभा के विवाह कार्यक्रम के लिए खंड विकास अधिकारी श्वेता मिश्रा,
सिसवा विधानसभा के लिए खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा,
नौतनवां विधानसभा के विवाह कार्यक्रम के लिए खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडेय को जिम्मेदारी दी गई,
तथा फरेंदा विधानसभा के लिए खंड विकास अधिकारी अर्जुन प्रसाद को के कन्धों पर जिम्मेदारी दी गई.

0Shares
error: Content is protected !!