महराजगंज : मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह की तैयारियां जोरों पर है जिसका आयोजन 25 नवंबर को जनपद पांचों विधानसभाओं में होना है. ऐसे में सोमवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जनपद में होने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह की तैयारियों का जायजा लिया साथ ही कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांचों विधानसभाओं में नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया.

ऐसे में सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास भवन परिसर में होने वाले विवाह कार्यक्रम की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी डॉ . सुशांत सिंह को , पनियरा विधानसभा क्षेत्र के परतावल ब्लॉक परिसर में होने वाले विवाह कार्यक्रम के लिए खंड विकास अधिकारी श्वेता मिश्रा, सिसवा विधानसभा क्षेत्र के निचलौल ब्लॉक परिसर में होने वाले विवाह कार्यक्रम के लिए खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा, नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के नौतनवां ब्लॉक परिसर में होने वाले विवाह कार्यक्रम के लिए खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडेय तथा फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के धानी ब्लॉक परिसर में होने वाले विवाह कार्यक्रम के लिए खंड विकास अधिकारी अर्जुन प्रसाद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!