महराजगंज : विकासखण्ड मिठौरा के ग्रामसभा सोनवल के ग्रामप्रधान शिखा भारती समेत दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को लिखित पत्र देकर ग्रामसभा के प्रचीन पोखरे की नीलामी का विरोध जताया है.

ये भी पढ़ें : सड़को को गड्ढामुक्त करने की नई डेडलाइन 30 तक, डीएम ने बैठक कर युद्ध स्तर पर कार्य करने की बनाई योजना

पत्र के मुताबिक ग्रामसभा सोनवल का उक्त पोखरा जो बहुत ही प्राचीन है तथा उस तालाब के चारों तरफ मंदिर है. साथ ही सारे ग्रामसभा का सभी कर्मकांड उसी पोखरी पर संपन्न किया जाता है. उक्त तालाब ग्राम सभा के आस्था का केंद्र है तथा आज तक कभी नीलाम नहीं किया गया. भूतपूर्व भी एक बार पोखरा का नीलामी किया जा रहा था, जिसका ग्रामीणों ने विरोध जताया था. ग्रामीणों के विरोध के चलते पोखरी की नीलामी निरस्त कर दी गई .

ये भी पढें : महराजगंज: जमीनी विवाद में पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा, सरेआम कपड़े फाड़कर अर्धनग्न भी कर दिया -वीडियो वायरल

सोनवल ग्रामप्रधान समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंप पोखरा की नीलामी को स्थगित करने का अनुरोध किया है, जिससे ग्रामीणों की आस्था आहत न हो.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!