महाभारत में पांडवों को हराकर कौरवों ने जिस तरह द्रौपदी को भरी सभा मे चीरहरण किया था उस समय भी सभा और समाज लज्जित हुआ था और ऐसे ही घटना यहाँ घटित हुई- जहाँ एक महिला की इज्जत सरेआम तार तार हो गई.

महराजगंज : जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ओडवलिया ग्राम सभा में एक जमीन के बंटवारे को लेकर पति – पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि धक्का मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई. जिसकी एक वीडियो वायरल-

घटना की जानकारी देते – निचलौल सीओ सूर्यबली मौर्य 

1 मिनट .25 सेकेंड की वायरल वीडियो में पति ने पहले पत्नी से गली – गलौच किया उसके बाद उससे धक्का मुक्की पर उतर आया. उसे सड़क पर ही घसीटकर उसे पैरों से रौदने का प्रयास करने लगा, विवाद यहीं खत्म नहीं होती. पति ने मारते पीटते हुए उसके कपड़े भी फाड़ डाले जिससे पत्नी अर्धनग्न हो गई. वहाँ मौजदू लोग तमाशबीन बने रहे और पति को उकसाते नजर आए. पीड़ित महिला वायरल वीडियो और तहरीर लेकर थाने पहुँची जहाँ निचलौल थाना पीड़ित के पति पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अन्य विधिक कार्यवाही में जुट गई.

मामले की जानकारी देते हुए निचलौल सीओ सूर्यबली मौर्य ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे निचलौल थानाक्षेत्र के ओड़वलिया निवाशी पीड़िता सुनीता देवी पत्नी रामानन्द के बीच जमीन के बटवारे को लेकर विवाद हुआ जिसमें सुनीता के पति रामानन्द ने सुनीता को मारा – पीटा व निर्वस्त्र कर दिया. पीड़िता सुनीता की लिखित तहरीर पर निचलौल थाने में आरोपी रामानंद के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!