कुशीनगर : जनपद के तहशील कप्तानगंज में रेलवे आरक्षित ई- टिकट के अवैध कारोबार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार एक मुखबिर खास की सूचना पर सीआईबी, गोरखपुर क्षेत्र, गोरखपुर एवं साइबर सेल मुख्यालय गोरखपुर तथा रेसुब पोस्ट कप्तानगंज ने रेलवे स्टेशन कप्तानगंज के भीतरी मुख्य प्रवेश द्वार के पास से 01 व्यक्ति आकाश जायसवाल पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल, निवासी-वार्ड नंबर 08, नगर पंचायत कप्तानगंज, थाना-कप्तानगंज, जिला-कुशीनगर उम्र-34 वर्ष को रेलवे आरक्षित ई- टिकट के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर बड़ी कार्यवाही किया.

बता दें कि समय 02:35 बजे सीआईबी की टीम समेत कई अधिकारी जांच करने कप्तानगंज पहुंच गए जिसके बाद एक व्यक्ति को अवैध तरीके से टिकट का कारोबार करते पाया गया जिसको मुकदमा अपराध संख्या 183/ 2022 अंतर्गत धारा 143 रेल अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पकड़े गए व्यक्ति के पास से आगामी यात्रा की 03 ई टिकट कीमत – 7488.20 रुपया व यात्रा समाप्त कुल 109 ई-टिकट कीमत- 299152.31 रुपया पाया गया.

इस प्रकार कुल बरामद ई-टिकट 112, कीमती- 306640.51 रुपया बरामद किया गया तथा अभियुक्त के पास से दो मोबाइल फोन व रुपया 200 नगद बरामद किया गया. तथा अभियुक्त के बयान एवं उसके मोबाइल में बरामद ई- टिकट व्हाट्सएप चेटिंग, पेटीएम एवं फोन पे द्वारा लेनदेन के आधार पर रवि प्रताप जायसवाल उर्फ अर्जुन जायसवाल पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल पता उपरोक्त एवं श्रवन गुप्ता पुत्र रामबचन गुप्ता, निवासी ग्राम रंगड़गंज, थाना-रामकोला, जिला-कुशीनगर को भी संलिप्त पाकर वांछित किया गया. पकड़े गए व्यक्ति को विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वहीं दो अभियुक्तों की तलाश जारी है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!