महराजगंज : सिसवा विकास खंड के करमही में स्थित एसएस इंटरमीडिएट कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी व रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्रों ने एक से बढ़कर एक सुंदर माडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. उत्कृष्ट माडल बनाने वाले छात्रों को विद्यालय के चोखराज के प्रधानाचार्य ज्योतिष मणि त्रिपाठी व प्रिंसिपल भास्कर पाण्डेय ने पुरस्कृत किया. साथ ही नन्हें विज्ञानियों का उत्साहवर्धन किया. छात्रों द्वारा बनाया गया इलेक्ट्रिक बेल की लोगों ने जमकर तारीफ की.

ये भी पढें : महराजगंज : औचक निरीक्षण में पहुँचे सीडीओ ने विकास कार्यों का जाना हाल, वृद्ध महिला और बच्चों के बीच जमीन पर बैठे दिखे सीडीओ

मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों में अभी से विज्ञानी सोच विकसित करने की जरूरत है. “करके सीखो” नीति पर अमल करने से बच्चों के अंदर नई सोच विकसित होती है व विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ता है. छात्र-छात्राओं ने आवर्त सारिणी के गुण, विद्युत चुंबकीय प्रेरण, श्रेणी क्रम व समांतर क्रम में प्रतिरोध, कार्बन के अपरूप, खाद्य श्रृंखला, ऊर्जा संरक्षण, विभिन्न प्रकार के चतुर्भुज माडल आदि न सिर्फ प्रदर्शित किए बल्कि उनके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!