पनियरा : राजेश यादव

महराजगंज : पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बभनौली में रविवार की सुबह एक महिला के शव का दाह संस्कार करने के लिए 12 वर्षीय पुत्र काफ़ी परेशान था. 12 वर्षीय बालक की मदद करने के लिए ग्राम प्रधान ने वन क्षेत्राधिकारी बांकी रेंज से निवेदन करते हुए महिला के दाह संस्कार के लिए लकड़ी मांगी. वन क्षेत्राधिकारी पर ग्रामीणों ने प्रधान के साथ अभद्रता करने का आटोप लगाया. वही ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी बांकी रेंज जगदम्बा पाठक पर ग्रामप्रधान से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया.

महिला के शव को सड़क पर रख वन विभाग का विरोध प्रदर्शन करते परिजन व ग्रामीण

आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को पनियरा – भटहट मुख्य मार्ग पर रख विरोध जताने लगे. वही ग्रामीणों का यह भी आरोप है की जब वन विभाग के लोग ग्रामीणों से कार्य करवाते हैं तो मजदूरी देने की बजाय लकड़ी ही देते हैं और जब एक गरीब महिला के दाह संस्कार के लिए लकड़ी मांग मांगी गई तो विभाग स्वयं को ईमानदार बताने में लगा है.

ये भी पढें : महराजगंज : औचक निरीक्षण में पहुँचे सीडीओ ने विकास कार्यों का जाना हाल, वृद्ध महिला और बच्चों के बीच जमीन पर बैठे दिखे सीडीओ

प्रकरण की जानकारी सदर एसडीएम मो0 जसीम को हुई तो उन्होंने तत्काल वन क्षेत्राधिकारी को मामले का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया. जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुँच विरोध प्रदर्शन को खत्म करवाया.

इस सम्बंध में डीएफओ गोरखपुर ने बताया कि मामला गंभीर है पूरे प्रकरण की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!