विकास तिवारी : पिपराइच

गोरखपुर : कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी गीडा थाना क्षेत्र के राप्ती नदी के राजघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्वयं घाटों पर पहुंचकर आने वाले श्रद्धालुओं पर बराबर निगरानी बनाए हुए है. आज कार्तिक पूर्णिमा है इसका विशेष महत्व होता है. इस दिन स्नान करने की परंपरा है. इसको लेकर नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. इसको लेकर प्रशासन ने भी खास तैयारी के साथ सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था है.

ये भी पढ़ें : जिले के राजस्व अधिकारियों ने प्रदेश में लहराया परचम, डीएम के की सराहना

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु नदी में डूबकी लगाते हैं. स्नान के लिए दूर- दूर से श्रद्धालु घाट पर पहुंचते हैं वहीं, इसको लेकर राप्ती नदी के तट पर भी भारी भीड़ जुटती है. स्नान के लिए एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओ की भीड़ जुटने लगती है.

ये भी पढ़ें : गोरखपुर : 51 हजार दीपों से जगमगा उठा मोटेश्वरनाथ मंदिर व छोटे शिवालय

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान को लेकर प्रशासन के तरफ से भी खास तैयारी की गई है साथ ही चारो तरफ चाक चौबंद की पूरी व्यवस्था है. श्रद्धालुओं की सहायता और विधि-व्यवस्था के लिए एसडीएम के साथ पुलिस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है घाटों पर गोताखोर एनडीआरएफ सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक सहायता के लिए तैनात हैं.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!