महराजगंज : अक्टूबर माह में 1 से 3 तारीख़ तक मनाए गए महराजगंज महोत्सव के मुख्य अतिथि की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है. विपक्ष उनके सम्बोधन में ट्विस्ट ढूंढकर वायरल कर रहा है.

तीन दिवसीय महोत्सव के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के तौर पर गोरखपुर सांसद व सिनेमा जगत के स्टार रवि किशन शुक्ला महराजगंज महोत्सव स्थल के मंच पर 1 अक्टूबर को आए थे. उन्होंने मंच से सम्बोधन में राजनीतिक विचारों को भी साझा किया था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

देखें पूरी वीडियो :

इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन ने ट्विटर पर यह लिखते हुए इनकी वीडियो पोस्ट किया है कि ” एकदम बुड़बक हो का”. इस वीडियो में रवि किशन यह कहते हुए दिख रहे हैं कि “जीवन बदल देहन हो का रहल हमार देश 2014 के पहले , न सड़क, न सम्मान, न शौचालय, न मकान न राशन था, न मेडिकल था न एम्स था, बदल दिया जीवन ग्रामीण देवता…

ये भी देखें : 

ये लोग देवता के रूप में अवतरित हुए हैं. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और पूज्य योगी जी महाराज..ई लोग धरती पर अवतरित हुए हैं. ई लोग जीवन बदल देहन हो, ई लोग ईमानदार हैं ई लोग को कुछ चहिए नही बस यही धन्यवाद करना” यही सम्बोधन रवि किशन का सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल है. रवि किशन की कहि बात- 2014 से पहले देवता थे, लोग चुटकी लेते हुए तमाम अच्छे बुरे कमेंट कर रहे हैं.

0Shares
error: Content is protected !!