महराजगंज : शैक्षणिक भ्रमण से छात्र व्यवाहरिक व वास्तविक ज्ञान अर्जित करते है. ऐतिहासिक स्थलो का वास्तविक दर्शन कर छात्र स्थायी प्राप्त करते है. शैक्षणिक भ्रमण से शारीरिक व मानसिक दोनो दृष्टि से महत्वपूर्ण है. उक्त बाते सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सदर विकास खंड के परिषदीय विद्यालय के बच्चो को शैक्षिक भ्रमण पर रवाना करने के दौरान कही. राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सदर क्षेत्र के परिषदीय स्कूल का कुशीनगर शैक्षणिक भ्रमण के बस को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

ये भी पढ़ें : महराजगंज : रविवार की देर रात एसपी ने उड़ाई दो दर्जन उपनिरीक्षकों के रातों की नींद
शैक्षणिक भ्रमण को रवाना करने के दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि परिषदीय स्कूलो मे अपार प्रतिभा छिपी है जिसे निखारने का प्रयास सरकार कर रही है. शैक्षणिक भ्रमण से इतिहास की वास्तविकता दिखता है तथा समूचा भूगोल साकार हो उठता है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चे नई नई जानकारी के लिए उत्सुक होते है और खोजी प्रवृति बौद्धिक विकास मे सहायक होता है. सदर बीईओ सीबी पांडेय ने कहा कि भ्रमण संसार के व्यवहारिक ज्ञान को प्राप्त करने का सबसे सुनहरा अवसर है.
ये भी पढ़ें : पार्टी यूँही चलेगी, आंटी पुलिस बुला लेगी….यहाँ आँटी की जरूरत नहीं है पुलिस खुद ही ढूंढ लेगी
शैक्षणिक भ्रमण मे सदर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनरा कम्पोजिट, कम्पोजिट विद्यालय सिसवि बाबू,पूमावि धनेवा,पूमावि चिऊरहा,कम्पोजिट विद्यालय मटिहनिया चौधरी,कन्या पूमावि महराजगंज,पूमावि बैकुंठपुर, कम्पोजिट विद्यालय कांध के बच्चे शामिल रहे.
