महराजगंज : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जगह-जगह पानी का जलभराव हो गया है. जिससे आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जनपद से बहने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ने से गांव , घर मे पानी का घुस गया है जिससे लोग घरों से पलायन करने को मजबूर है.

ये भी पढ़ें : महराजगंज : बाल्मीकि जयंती के अवसर पर हुआ सुंदर काण्ड का पाठ

ऐसे में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने सोमवार को बृजमनगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया.

बृजमनगंज थानाक्षेत्र के धानी चौकी के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की वजह से बेलसड़ से होकर गुजरने वाली राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ गया है. जिससे आस-पास के क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है.

ये भी पढ़ें : Uptv के ख़बर को मैथिली ठाकुर ने दी प्राथमिकता, हमारी ख़बर का जिक्र करते हुए इंटरव्यूवर का पसंदीदा गीत मंच से गाया

इससे पूर्व में ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा मौसम विभाग, राजस्व विभाग तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर लोगो से सतकर्ता बरतने की अपील की गई थी. बंधों की सुरक्षा के लिए राजस्व विभाग , सिंचाई विभाग व पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रुप से निगरानी के लिए निर्देशित किया गया. साथ ही आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए धानी चौकी को सतर्क रहने तथा लगातार निगरानी करने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही राहत तथा बचाव कार्यों के लिए आवश्यक इंतजामों पर विचार विमर्श किया गया.

You missed

error: Content is protected !!