महराजगंज महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं, आधी रात को भी सैकड़ों श्रमिक महोत्सव के भव्य पांडाल को बनाने में जुटे हैं.

आधी रात एडीएम पंकज वर्मा महोत्सव स्थल पीजी कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण करने पहुँचे, वहाँ मौजूद श्रमिकों का काम देख उन्होंने उनकी सराहना करते हुए पूरे फील्ड कार्य का निरीक्षण किया. इस कार्यक्रम को लेकर लोगों जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है वहीँ लोग पास की चिंता भी कर रहे हैं. पास की चिंता करने बेकार है क्योंकि यहाँ आपके लिए करीब पांच हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी और गेट पर आपको रोकने वाला कोई नहीं सीधे आइए और अपनी मनपसंदीदा कुर्सी पर विराजमान हो जाइए.

ये भी पढें- Maharajganj Mahotsav: महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर, भोजपुरी सुपरस्टार “निरहुआ” के दीवाने बच्चे- बच्चे, अभी से हर कोई गुनगुना रहा इन स्टार कलाकारों का गीत- देखें वीडियो

विशाल पांडाल, स्टाल और मंच से लेकर कुर्सियों की सारी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी महराजगंज के मशहूर महालक्ष्मी लान के प्रोपराइटर नवीन पटवा के कंधों पर है वह भी अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते नजर आए हैं, एडीएम पंकज वर्मा जब आधी रात ग्राउंड में पहुंचे तो उनके साथ नवीन ने पूरी तैयारियों विस्तार से उन्हें बताया और दिखाया.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!