महराजगंज : आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आकाश जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने निचलौल नगर पंचायत में तैनात जे0ई की अवैध वसूली के ख़िलाफ़ लामबंद होकर जिलाधिकारी को पत्र सौंप कार्यवाही की मांग की.

वृहस्पतिवार की सुबह आम आदमी पार्टी के महराजगंज जिलाध्यक्ष आकाश जायसवाल समेत पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने निचलौल नगर पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जुट होकर जिलामुख्यालय पर मोर्चा खोला साथ ही डीएम को एक पत्र सौंप विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.
जिलाध्यक्ष आकाश जायसवाल ने बताया कि मुख्य रूप से निचलौल नगर पंचायत का मामला है जहाँ तैनात ई0ओ0 व जे0ई0 की मिलीभगत से मकान का नक्शा बनाने के नाम पर आठ – से – दस हजार रुपए तक कि अवैध वसूली की जा रही है साथ ही नगर पंचायत में तमाम ऐसे प्राइवेट कर्मचारी है जो प्रधानमंत्री शहरी आवाज़ योजना के नाम पर अवैध वसूली का गोखधंधा चला रहे है.

ये भी पढ़ें : Maharajganj: अभियोजन अधिकारियों को वेबिनार के माध्यम से पशु अधिकारों के संदर्भ में किया गया जागरुक

गरीब जनता महीनों से फॉर्म भर कर आवास की आस में निगाहें बिछाएं बैठी है , बावजूद इसके नगर पंचायत में तैनात प्राइवेट दलाल अपनी पहुच के कारण गरीब लोगों से मोटा रकम लेकर आवास के क़िस्त वितरण में धांधली कर रहे है. वही नगर पंचायत पनियरा की बात करे तो वहाँ गरीब लोगों से आवास के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. पनियरा की गरीब जनता को आवास की क़िस्त के लिए गहने-जेवर बेच मोटा रकम चुकाना पड़ रहा है. पनियरा नगर पंचायत हुए करीब एक वर्ष हो गए लेकिन नगर पंचायत के मुख्य गेट के सामने लगे कूड़े को डंप करने का व्यवस्था नही किया गया. पास में ही एक इंटर कॉलेज है , जहाँ तकरीबन पांच हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते है जो पढ़ने जाने के दौरान अपनी नाक बंद करके व रुमाल से ढक कर जाने को विवश है.

ये भी पढ़ें : महराजगंज: शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट पर रात में पहुंची पुलिस जानें क्या है मामला

कूड़ा डंपिंग की व्यवस्था न होने के कारण नगर पंचायत के मुख्य गेट के सामने ही सूखा कचड़ा व गिला कचड़ा फेंक जाता है. यह सरकार केवल संगमरमर की सड़कों पर झाडू लेकर फ़ोटो खिंचाने का काम किया जाता है ना कि स्वच्छता पर ध्यान दिया जाता है.

ये भी पढ़ें : महराजगंज: ‘लाइफ लाइन” में मिलेगी जीवन दायिनी स्वास्थ्य सुविधाएं

वही सिसवा विधानसभा अध्यक्ष जाहिद अली ने वर्तमान सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार के सभी दावे धरातल पर फेल है. इस सरकार में महंगाई , बेरोजगारी व भ्रष्टाचार में बढ़ौतरी हुई है. विकास यदि हुआ है तो केवल सत्ताधारी नेताओ का विकास हुआ है.

ये भी पढ़ें : महराजगंज: आबादी के बीचों-बीच निर्माणाधीन सड़क बनी तालाब, भेदभाव के शिकार हुए ग्रामीण

साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता डॉ0 एल.बी प्रसाद ने बताया कि महराजगंज कोतवाली के पीछे मोहल्ले में काफी दयनीय स्थिति है नगर पालिका प्रशासन केवल NH730 पर लाइट व पोस्टर लगाकर नगर में विकास का दावा करती है लेकिन ये सभी दावे खोखले है. यदि नगर के सभी वार्डो में घुमा जाए तो सभी वार्डो की स्थिति बिल्कुल बद-से-बद्तर है. सभी वार्डो की सड़कें टूटू चुकी है. नालियों का गंदा पानी सड़को पर तैरता है. महराजगंज नगर पालिका प्रशासन केवल NH730 की सड़कों पर लगी लाइट व पोस्टर का वीडियो , फ़ोटो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल करके नगर पालिका में विकास करने का दावा करता है.

ये भी पढ़ें : घरेलू विवाद में नाराज होकर महराजगंज से गोरखपुर पहुँची युवती का गैंगरेप, हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को जिलाधिकारी ने जाँच कराकर कठोर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया. वही जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों का कहना है कि यही मामले की जांच कर उचित कार्यवाही नही हुई तो हम सभी जनपद के कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!