गोरखपुर: गुलरिहा इलाके में प्रेम प्रपंच से खार खाए युवती के परिजनों ने लड़के के पिता को देशी शराब की दुकान से उठा कर मंदिर बाजार स्थित एक दुकान पर उठा ले गए एवं मारने पीटने के साथ – साथ डायल 112 पर सूचना दिया कि घर चोरी करने आए चोर को पकड़ा गया है। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस तो घटना दूध और पानी की तरह साफ हो गया।

ये भी पढ़े- IND vs PAK: एक और सुपरसंडे के लिए हो जाएं तैयार! बदले की आग में तप रहा पाकिस्तान, रोहित रचेगें ‘चक्रव्यू’
पुलिस लड़के के पिता को मुक्त कराया और दोनों पक्षों को लेकर थाने चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के परसोना के मोहम्मद बरवा निवासी राहुल गुप्ता का पड़ोसी गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था कि प्रेमी युगल दो माह पहले एक दूजे के साथ घर छोड़ दिया। लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर लड़के के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही है। गुरुवार को लड़की के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

ये भी पढ़े- महराजगंज: Google ने दिया फ्राड का नंबर, उसने पलक झपकते उड़ाए 6 लाख से ज्यादा रुपए

लड़की के पिता और चाचा ने थाना क्षेत्र के रामनगर चौराहे पर स्थित ठेका देसी शराब की दुकान पर शराब की दुकार पर गए लड़के के पिता को जबरन बाइक पर बैठाकर जंगल डुमरी नंबर दो के मंदिर बाजार स्थित दुकान पर उठा ले गए। व डायल 112 पर सूचना दिया कि घर में चोरी करने आये चोर को धबोचा गया है। मौके पर पीआरबी और हल्का पुलिस पहुंची। तो मामला प्रेम प्रसंग के रंजिश का निकला ।

ये भी पढें- Maharajganj: 686 करोड़ी ड्रग माफिया का सम्पति कुर्क, डीएम के आदेश पर गोविंद गुप्ता की सम्पत्ति का बंटाधार

थाना प्रभारी गुलरिहाँ ने बताया कि मामला संज्ञान में है लड़का एवं लड़की की शादी हुयी हैं या नही ये तो उनके बरामद होने पर पता चलेगा । फिलहाल मामले की जांच चल रही है उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!