संवाददाता-राजेश यादव

महराजगंज: पनियरा थानाक्षेत्र के ग्राम सभा नेवास पोखर के टोला परसहवा पर बीती रात में एक घर का ताला तोड़कर चोर घुस गये और लाखों के जेवर और नगद दस हजार रुपये लेकर फरार हो गये.

ये भी पढें- Maharajganj गरीबों के हक पर डाका! जिम्मेदारों की चुप्पी से सरकारी योजनाओं को लग रहा पलीता
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेवास पोखर के परसहवा टोले पर बीती रात कन्हैया चौहान पुत्र स्व0 गिरधारी चौहान रात में अपने घर में ही सोये थे कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाहर का ताला तोड़कर अन्दर घुसकर एक बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा जेवरात मंगलसूत्र, पौजेब, झुमका, किलिप,कुंजी पास, पायल तथा 10,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गया ! जब भोर में कन्हैया सहानी की नींद खुली तो होश फाख्ता हो गया और आसपास के लोगों को बुलाया और सारी घटना से अवगत कराया और स्थानीय पनियरा पुलिस को सूचना दिया जहाँ मौके पर पहुँच कर पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है.

ये भी पढें- महराजगंज: स्वास्थ्य के लिए व्यायाम अति आवश्यक है -एमएलसी सी पी चंद
वहीं इस तरह चोरों के बुलंद हौसले को देखकर लोग काफी डरे सहमें हुए हैं और तरह तरह की चर्चा करते देखे जा रहे हैं कि जब घर में रखे हुए सामान नहीं सुरक्षित हैं तो भला जो सामान बाहर पडा़ रहता है वह कैसे सुरक्षित रह सकेगा! और कुछेक ने यह भी कहा कि पुलिसिया गश्त कम होने की वजह से ऐसी घटनाएं बढ़ती हैं और चोर रात्रि के अन्धेरे में बेखौफ चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं.

0Shares
error: Content is protected !!