महराजगंज: पनियरा विकास खंड के ग्राम पंचायत जंगल के भक्सा गांव में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत खेल के मैदान भूमि पूजन एमएलसी सीपी चन्द्र ने किया।

ये भी पढें- निजी अस्पतालों की दलाल बनी आशाएं, अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद जागा प्रशासन, अस्पताल सील

इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र व प्रदेश की सरकार शहरो की तरह ग्रामीण अंचलों को भी हर मूल भूत सुबिधाओं से सुसज्जित करना चाहती है।जिसके लिए तमाम योजनाएं है और खेल का मैदान बनने से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।

ये भी पढें- लड़की-Hi लड़का- Hello (Typing….) मन में लड्डू फूटा, अब आगे गुल्लक-खाता-घर-दोस्त इज्जत सम्मान सब जाएगा
पनियरा विकास खंड के खंड विकास अधिकारी सुशांत ने कहा की खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने खेलों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। खेल मैदान का निर्माण कराए जाने से बच्चों में काफी उत्साह दिखा। इस दौरान जंगल बड़हरा के ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय कुमार, रविन्द्र यादव,शिवप्रकाश मिश्रा, जयप्रकाश यादव, योगेन्द्र यादव, रमेश यादव,प्रधान संघ जिलाध्यक्ष एजाज खान ,मंडल अध्यक्ष विजय मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!