VIRAL VIDEO: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है एक दारोगा की हरकत, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, गऊ घाट चौकी प्रभारी गोरखनाथ चौधरी का चौकी के अंदर ही युवक से पैर दबवाते वीडियो वायरल हो रहा है। दारोगा को लाइनहाजिर कर दिया गया है।

 

इस वीडियो में देख सकते हैं कि दारोगा वर्दी में ही चौकी पर लेटे हैं और युवक उनका पैर दबा रहा है।वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा चौकी में बेड पर वर्दी पहने लेटे हैं। इस बीच दारोगा किसी से फोन पर बात कर रहे हैं। पैर दबाने वाला युवक फरियादी बताया जा रहा है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि दारोगा के सिरहाने भी एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा है।

ये भी पढ़ें :- निजी अस्पतालों की दलाल बनी आशाएं, अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद जागा प्रशासन, अस्पताल सील

इस पूरे मामले में डीसीपी ने दारोगा को लाइनहाजिर कर दिया है। जांच के आदेश भी दिए गए हैं। वीडियो करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है। हालांकि पैर दबाने का वीडियो वायरल होने के बाद दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें पैर दबे रहे युवक ने खुद को नाई बताया और कहा कि वो फरियाद करने नहीं आया था।

0Shares
error: Content is protected !!