महराजगंज के एसके मोटर्स एजेंसी के संचालकों के खिलाफ चल रही मुहिम में रोज एक नया खबर हाथ लग रही है.

एजेंसी के संचालक कुलवंत सिंह और परमजीत सिंह ने सिर्फ ग्राहकों को ही नहीं छोटे व्यापारियों को भी नोच-नोच खाया.
दोपहिया वाहनों के ग्राहकों से बड़ी ठगी करने वाले इन फ्राडो ने सिर्फ ग्राहक ही नहीं छोटे डीलरों को भी रगड़ रगड़ कर निचोड़ा है.

ये भी पढ़ें : हमारी भविष्यवाणी पर लगी मुहर! सरदार बन्धुओ ने एक और डीलर को निगल लिया!

महराजगंज में वैसे तो यहाँ के स्थानीय कई लोग सब – डीलरशिप चला रहे थे, जैसे – बहुआर, कोल्हुई, चौक, सिंदुरिया, घुघुली, परतावल और कई जगह… लेकिन हाल फिलहाल सभी डीलरों को निचोड़कर सरदार बन्धुओ ने सड़कछाप बना दिया.

बीते कुछ दिन पूर्व घुघुली के चंदन मिश्रा को निगल लिया और लोग अंदेशा जता रहे थे कि बचे हुए परतावल के सब – डीलर की बारी आने वाली है तो साहब सुनिए आने वाली नहीं, आ गई है.

इन छोटे डीलरों को व्याज पर उधारी गाड़ी देने मोटी व्याज वसूलने के कारण छोटे डीलरों की कमर तोड़कर उनको इन सरदारों ने निगल लिया. परतावल सब डीलर नसीर हुसैन वैसे तो सरदार के बड़े शागिर्द माने जाते थे कुछ ने बताया कि वह मुँह बोले भाई/बेटे की तरह हैं लेकिन ये क्या इस भाई को भी रेलकर खेल कर दिया सरदारों ने-

नासिर हुसैन के बड़े भाई का जिले में राजनीति गलियारों में बड़ा नाम है, आमिर हुसैन साफ सुथरी राजनीतिक छवि और मिलनसार होने के कारण इनके लाखों चाहने वाले हैं. आमिर हुसैन अपने छोटे भाई की लोकलाज और सरदार बन्धुओ द्वारा किए गए शोषण को लेकर क्या करेंगे ये तो समय बताएगा!

आगे की खबर में पढ़िए- दिल्ली, मुंबई और पुणे के बजाज कम्पनी के बड़े अधिकारियों की फौज गोरखपुर में बैठक कर रही है. ठगों से तोहफ़े लेकर मामला ठंडे बस्ते में जाएगा या कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी!

0Shares

You missed

error: Content is protected !!