महराजगंज: रक्षाबंधन पर्व के पूर्व महराजगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को एक भावनात्मक और सौहार्दपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सम्मान किया।

राखी बांधने आई छात्राओं का आत्मीय स्वागत करते हुए एसपी ने छात्राओं को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि, “रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमें समाज के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। इन बहनों का स्नेह मेरे लिए अमूल्य है।”

इस अवसर पर एसपी ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग उनके सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

रक्षाबंधन की इस विशेष पहल ने न केवल भाई-बहन के रिश्ते को नई ऊंचाई दी, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास की डोर को भी और मजबूत किया।
यह आयोजन समरसता, स्नेह और सामाजिक सुरक्षा के संदेश को सशक्त रूप में सामने लाने वाला रहा।

You missed

error: Content is protected !!