निरीक्षण के दौरान दी शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुधार के निर्देश

महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं ने जिलाधिकारी को राखी बांधी और उनके साथ मध्याह्न भोजन कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। डीएम के आगमन से बच्चियों के चेहरे खिल उठे।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा, भोजनालय, विद्यालय प्रांगण और छात्रावास का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनके परिवार, रुचि, पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना। बच्चियों ने जिलाधिकारी से डीएम बनने की प्रक्रिया को लेकर सवाल किए, जिसका उन्होंने प्रेरणादायक उत्तर देते हुए कहा कि बेटियां मेहनत और लगन से कुछ भी बन सकती हैं – आईएएस, वैज्ञानिक, खिलाड़ी या कलाकार।

जिलाधिकारी ने बच्चियों के साथ पूड़ी, चावल, दाल, सब्जी और सलाद का मध्याह्न भोजन किया। भोजन की गुणवत्ता को लेकर संतोष जताया, लेकिन भोजनालय में प्रकाश, स्वच्छता और वेंटिलेशन की कमी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अनुरक्षण मद से रंग-रोगन और मरम्मत कराने, परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण व भोजन सैंपलिंग के निर्देश दिए। छात्रावास की सुरक्षा को लेकर डीएम ने शिफ्टवार चौबीस घंटे गार्ड की तैनाती।

You missed

error: Content is protected !!