महराजगंज: प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों की बंदी के खिलाफ शिक्षा बचाओ अभियान ने मोर्चा खोल दिया है. महराजगंज इकाई की एक अहम बैठक में आंदोलन को और तेज करने की रणनीति तय की गई. संयोजक गोविन्द मिश्रा ने कहा कि “स्कूलों की बंदी, शिक्षा के अधिकार पर सीधा हमला है — यह संघर्ष तब तक चलेगा जब तक हर बंद स्कूल दोबारा नहीं खुल जाता.

बैठक में निर्णय हुआ कि सरकार द्वारा स्कूल मर्जर को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार का सच सामने लाया जाएगा. इसके लिए जनजागरूकता अभियान, संवाद कार्यक्रम और मीडिया के ज़रिए जनता को जागरूक किया जाएगा.

अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन सभी बंद प्राथमिक विद्यालयों में झंडारोहण किया जाएगा, जिनके बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है. इन कार्यक्रमों में स्थानीय बच्चों व अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

बैठक में प्रियेश पांडेय, गौरव कुमार, अरुण कन्नौजिया, विनीत सिंह, सूरज यादव, अब्दुल गनी सहित कई साथी उपस्थित रहे. आंदोलन को जिलेभर में विस्तार देने की भी योजना बनी.

You missed

error: Content is protected !!