महराजगंज: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए 88 बकरों को पिकअप में ठूसकर ले जा रहे दो व्यक्तियों को रंगे हाथ दबोच लिया। नगर चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने मय फोर्स गबडुआ नहर पुल के पास मंगलवार देर रात यह कार्रवाई की।

पुलिस को स्थानीय युवकों से सूचना मिली थी कि एक पिकअप में बकरों को अमानवीय तरीके से भरा गया है।पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चालक ने खुलासा किया कि वे बकरा लाकर ठूठीबारी थाना क्षेत्र के आमीन नामक व्यक्ति को सप्लाई करते हैं।

सूत्रों के मुताबिक आमीन कई वर्षों से बकरा व मछली के व्यापार की आड़ में तस्करी कर रहा है। वह बहुआर व लक्ष्मीपुर चौकी क्षेत्र की पगडंडियों के रास्ते भारत-नेपाल सीमा पार कर बकरों को नेपाल में ऊंचे दामों पर बेचता है।

नगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्तियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक 10 दिन पहले भी एसएसबी की टीम ने भारत नेपाल सीमा पर बकरों से लदी पिकअप को पकड़ ठूठीबारी पुलिस को सुपुर्द किया था।

You missed

error: Content is protected !!