नगर पंचायत में साढ़े इक्कीस घंटे बिजली सप्लाई का शुभारंभ करते विधायक ज्ञानेंद्र सिंह

महराजगंज ( पनियरा ): 33/11 बिजली उप केन्द्र पनियरा से नगर पंचायत वासियों को सोमवार से 21.30 घण्टे बिजली आपूर्ति का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने गांवों से अलग नगर पंचायत को अधिक बिजली देने के लिए दो करोड़ तीस लाख रूपये का अतिरिक्त खर्च किया गया है ताकि निकाय के लोगों को अधिक सुविधा मिले।

गांवों को जहां 18घण्टें बिजली मिलती है वहीं अब नगर पंचायत के लोगों को 3.30 ( साढ़े तीन ) घण्टे बिजली अधिक मिलेगी । उन्होंने यह भी बताया कि यह योजना सरकार ने प्रदेश के सभी नव सृजित नगर पंचायतों को दिया है। इससे नगर पंचायत के साथ साथ प्रदेश व देश के विकास में गति मिलेगी। सभी कल कारखाने व व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जिले में सियासी हलचल: जितेंद्र यादव समेत तीन कार्यकर्ता बहाल, जिलाध्यक्ष के फैसले को आला कमान ने पलटा, सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल

इस दौरान उन्होंने विभागीय लोगों से समय से बिलिंग करने की बात कही और उपभोक्ताओं से भी बकाया और बिल जमा करने की अपील भी की। इस दौरान विधायक ने सब स्टेशन परिसर में पौधा भी लगाया। चेयरमैन उमेश चन्द्र जायसवाल ने विद्युत कार्मिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला , अधिक्षण अभियंता यशपाल सिंह , अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय , उपखंड अधिकारी राहुल द्विवेदी , जूनियर इंजीनियर प्रभात दूबे , महेंद्र कुमार , कामता नाथ राय , बबलू यादव ,जयनाथ सिंह , उमेश प्रजापति , रुपेश शर्मा , संजय निषाद ,सहित नगर पंचायत के सभासद व विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे ।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!