महाराजगंज: रामहर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज, निचलौल के मेधावी छात्र अभिषेक मद्धेशिया ने उत्तर प्रदेश बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से 478 अंक (95.6 प्रतिशत) प्राप्त किए। इस शानदार उपलब्धि के साथ अभिषेक ने जिले और मंडल में प्रथम स्थान तथा प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

अभिषेक की इस अद्वितीय सफलता पर सोमवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। मंत्री ने अभिषेक मद्धेशिया, उनके पिता ब्रह्मानंद मद्धेशिया और रामहर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य विश्वंभर पाण्डेय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पंकज चौधरी ने अभिषेक की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक की सफलता अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा प्रदान करेगी।

इस दौरान जिलापंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष सिंह, पप्पू चौधरी, दुर्गा अग्रहरि, उमेश चौधरी, त्रिभुवन पटेल, राहुल पटेल मौजूद रहे।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!