महराजगंज : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश है। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस घटना को कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय करार देते हुए कहा कि सरकार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर जो आतंकवादी हमला हुआ है, वह बेहद कायरतापूर्ण घटना है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि यह देश की एकता और शांति को चुनौती देने का प्रयास है।”
उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह स्वयं जम्मू-कश्मीर पहुंच गए हैं और हालात की निगरानी कर रहे हैं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी विदेश यात्रा बीच में छोड़ दी है और वापस लौट आए हैं, जो इस मामले की गंभीरता को दर्शाता है।पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कायम है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और हमले में शामिल आतंकियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।केन्द्रीय
मंत्री ने देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!